IND vs NZ: फिलिप्स-ब्रेसवेल औऱ डफी का धमाल,न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को मात देकर खोला जीत का खाता (New Zealand beat India by 87 Runs in 4th T20I)
New Zealand vs India, 4th T20I Highlights: ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) और माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) की शानदार पारी के बाद जैकब डफी (Jacob Duffy) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) रो ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 87 रनों के अंतर से हरा दिया। रनों के हिसाब से इस फॉर्मेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है।
हालांकि सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 3-1 से आगे है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। जो भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में किसी भी टीम का और न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है।