आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के बाद ईशान किशन का एक सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH ने शानदार जीत हासिल की, लेकिन मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा ईशान किशन के “Whistle Podu” वाले अंदाज़ की हो रही है। दरअसल, मैच जीतने के बाद ईशान किशन को स्टैंड्स की तरफ इशारा करते हुए देखा गया। फैंस को लगा कि वो CSK के मशहूर “Whistle Podu” स्लोगन की नकल कर रहे हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों को उनका अंदाज़ मजेदार लगा, जबकि कई CSK फैंस ने इसे टीम और फैंस का मजाक उड़ाना बताया। मामला इतना बढ़ गया कि लोग ये तक पूछने लगे कि क्या ईशान किशन पर किसी तरह का एक्शन लिया जा सकता है। इसी बीच CSK के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखी। अश्विन ने कहा कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऐसे पल होना बिल्कुल सामान्य बात है। खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है और कई बार जीत के बाद वो अपनी भावनाएं अलग अंदाज़ में जाहिर कर देते हैं। उन्होंने फैंस से इस मामले को ज्यादा गंभीरता से ना लेने की अपील की। अश्विन ने कहा, “सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन को लेकर बहुत ज्यादा शोर मचा हुआ है। यार, इसे जाने दो। खिलाड़ी भी इंसान हैं, उनकी भी भावनाएं होती हैं। इसे दिल पर और पर्सनल मत लो और बस एंजॉय करो।” उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और आप इसे नीचे देख सकते हैं। Ravi Ashwin thoughts on Ishan Kishan's celebration against CSK. बता दें कि फिलहाल आईपीएल 2026 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और ऐसे छोटे-छोटे मोमेंट्स फैंस के बीच चर्चा का हिस्सा बन जाते हैं। अब देखना होगा कि लीग या मैच अधिकारियों की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि ईशान किशन का ये सेलिब्रेशन अभी कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर जरूर ट्रेंड करता रहेगा।
“Ishan Kishan is also a sportsperson and he just celebrated after winning that's all - Nothing bad at all in celebration but could be in control.”
pic.twitter.com/i633fmYWdD