इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद कमेंट्री बॉक्स का एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को कमेंट्री के दौरान गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तूफानी बल्लेबाज़ी को सैल्यूट करते हुए देखा जा सकता है।
ये युवा जोड़ी मुंबई के खिलाफ चौकों-छक्कों की बौछार कर रही थी और ये बल्लेबाजी देखकर भज्जी इन खिलाड़ियों को सैल्यूट करने से ना रोक पाए। इस दौरान भज्जी के साथ आकाश चोपड़ा और चेतेश्वर पुजारा भी कमेंट्री में मौजूद थे और भज्जी को देखकर पुजारा भी हल्के-फुल्के अंदाज में सैल्यूट करते नजर आए। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद रविचंद्रन अश्विन भी पुजारा के मजे लेते हुए दिखे।
अश्विन ने वायरल वीडियो को टैग करते हुए लिखा, "मेरा भी सैल्यूट, लेकिन मेरे प्यारे दोस्त पुजारा ने ठीक से सैल्यूट नहीं किया।" इस मजेदार ट्वीट को देखकर फैंस भी पुजारा के मजे लेने लगे। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Mera bhi but, my dear friend Pujara dint salute properly https://t.co/DGkP00hTvT pic.twitter.com/5bmAujnVJM
— Ashwin (@ashwinravi99) April 8, 2026