आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका लग चुका है। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आगामी सीजन से पहले राजस्थान ऱॉयल्स का साथ छोड़ दिया है। इसकी जानकारी खुद राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में 46 मैच खेलने वाले द्रविड़ पिछले साल भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद फ्रैंचाइज़ी में मुख्य कोच के रूप में शामिल हुए थे लेकिन आईपीएल के 2025 संस्करण में, द्रविड़ के अंडर राजस्थान की टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी।
फ्रैंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खबर की जानकारी दी और कहा, "राजस्थान रॉयल्स ने आज घोषणा की कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले फ्रैंचाइज़ी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम में मज़बूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।"
Official Statement pic.twitter.com/qyHYVLVewz
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 30, 2025