दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने गुरुवार (28 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के 2024 के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने दिल्ली के लिए 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं।
बता दें कि 2016 में डेब्यू करने वाले पंत शुरू से ही दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। वह फ्रेंचाइजी के सबसे सफल खिलाड़ी हैं, उनके नाम 2856 रन दर्ज हैं।
पंत आईपीएल इतिहास के सातवें खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे पहले 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। उनसे पहले सुरेश रैना (CSK), हरभजन सिंह (MI), विराट कोहली (RCB), गौतम गंभीर (KKR), अंजिक्य रहाणे (RR), भुवनेश्वर कुमार (SRH) ने यह मुकाम हासिल किया था।
First to play 100 IPL matches for a team:
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) March 28, 2024
CSK - Suresh Raina
MI - Harbhajan Singh
RCB - Virat Kohli
KKR - Gautam Gambhir
RR - Ajinkya Rahane
SRH - Bhuvneshwar
DC - Rishabh Pant**
- No one played 100 games for PBKS yet
[Cricbuzz]#RRvsDC