IND vs AFG: Rishabh Pant अफगानिस्तान के खिलाफ बना सकते हैं महारिकॉर्ड,भारत का कोई क्रिकेटर नहीं कर (Image Source: AFP)
India vs Afghanistan Test: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास शनिवार (6 जून) से अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंड़ीगढ़ में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के
पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 49 मैच की 86 पारियों में 94 छक्के जड़ जाएंगे। अगर इस मैच में वह 6 छक्के जड़ लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट ने ही यह कारनामा किया है।