Rishabh Pant Record: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने की तैयारी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant Record)
Rishabh Pant Record: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार, 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (SL vs IND Test Series) खेली जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इतिहास रचकर एक साथ दो महरिकॉर्ड बना सकते हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के: ऋषभ पंत एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि भारत के लिए अब तक 50 टेस्ट की 87 पारियों में 97 छक्के ठोक चुके हैं। यहां से वो श्रीलंका की धरती पर दो टेस्ट मैचों में 3 छक्के लगाते हैं तो अपने 100 टेस्ट छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ भारत के लिए ये कारनामा करने वाले पहले और दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के किसी भी बल्लेबाज़ ने अब तक टेस्ट में 100 छक्के नहीं लगाए।
टेस्ट में सर्वाधिक छक्के
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 112 मैचों की 220 पारियों में 138 छक्के
- ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) - 101 मैचों की 176 पारियों में 107 छक्के
- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 96 मैचों की 137 पारियों में 100 छक्के
- टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 107 मैचों की 156 पारियों में 98 छक्के
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 103 मैचों की 182 पारियों में 98 छक्के
- ऋषभ पंत (भारत) - 50 टेस्ट की 87 पारियों में 97 छक्के