मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स पर एक मजेदार नजारा देखने को मिला। रोहित शर्मा ने लेट पहुंचे शार्दुल ठाकुर पर मजेदार तंज कसते हुए कहा, "क्या रे हीरो, अब आ रहा है?" यह मस्तीभरा पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं रोहित अपनी शानदार फॉर्म में लौट आए हैं और मुंबई को प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनाए हुए हैं।
आईपीएल 2025 में जबरदस्त वापसी कर चुकी मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 27 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के नेट्स से एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
नेट्स से वायरल हुए वीडियो में रोहित शर्मा, एलएसजी मेंटॉर जहीर खान के साथ बैठे नजर आए। तभी शार्दुल ठाकुर लेट पहुंचते हैं, तो रोहित उनसे मजाक करते हुए कहते हैं, "क्या रे हीरो, अब आ रहा है? घर का टीम है क्या?" रोहित की यह लाइन सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।