Rohit Sharma वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच सकते हैं इतिहास,सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में (Indian Batter Rohit Sharma)
India vs West Indies 1st ODI: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास रविवार (27 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा।
रोहित ने अभी तक खेले गए 288 वनडे मैच की 280 पारियों में 48.95 की औसत से 11895 रन बनाए हैं। अगर इल मुकाबले में रोहित 105 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वनडे में 12000 रन बनाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे।
अभी तक सचिन तेंदुलकर औऱ विराट कोहली ने ही यह कारनामा किया है।