राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी निडर बैटिंग और शानदार परफॉर्मेंस से, ये टीनएजर न सिर्फ़ मैदान पर सुर्खियां बटोर रहा है, बल्कि अपने करियर की शुरुआत में ही एक मज़बूत आर्थिक नींव भी बना रहा है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक की जुबान पर सूर्यवंशी का नाम है।
इतना ही नहीं, कुछ फैंस तो सूर्यवंशी की नेटवर्थ को लेकर भी काफी सर्च करना शुरू कर चुके हैं और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ क्या है? अगर सिर्फ अप्रैल 2026 तक की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेट वर्थ 2 करोड़ से 2.5 करोड़ रु के बीच है। उनकी कमाई के मुख्य ज़रियें में उनका IPL कॉन्ट्रैक्ट, घरेलू क्रिकेट से होने वाली कमाई और शुरुआती ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।
IPL ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ की भारी-भरकम रक़म में खरीदा। ये उनकी बेस प्राइस 30 लाख रु से एक बहुत बड़ी छलांग थी। इसके साथ ही, वो घरेलू क्रिकेट से भी कमाते हैं, जिसमें रणजी ट्रॉफी भी शामिल है, जहां मैच फीस लगभग 40,000 रु प्रति दिन होती है। बढ़ती शोहरत और कमाई के बावजूद, वैभव ज़मीन से जुड़े हुए हैं। वो ताजपुर में एक सादे दो-मंज़िला घर में रहते हैं, जो हरियाली से घिरा हुआ है और उनकी सादगी भरी जीवनशैली को दर्शाता है।