दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाज़ी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। तबरेज़ श्मसी की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने जमकर चौकों-छक्कों की बारिश की। इस दौरान विराट कोहली भी पंत की बल्लेबाज़ी को एंजॉय करते हुए दिखे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली को पंत के छक्का लगाने के बाद डांस करते हुए देखा जा सकता है। विराट बल्ले से तो खाता भी नहीं खोल पाए लेकिन ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए वो फैंस का मनोरंजन जरूर करने में सफल रहे।
फैंस विराट के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता देंं कि एकतरफ विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए तो दूसरी ओर ऋषभ पंत ने अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए 71 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी खेली।
virat kohli reaction after rishabh pant six pic.twitter.com/KG1nhR0AZa
— munchin (@buzy_introvert) January 21, 2022