T20 WC 2026: संजू सैमसन को सलाम, तोड़ा रोहित और कोहली का विराट रिकॉर्ड (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs West Indies Super 8: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने रविवार (1 मार्च) को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के जड़े। इस विजयी पारी के साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच सैमसन ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में सैमसन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी।