T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत, भारत ने बनाया 'अनूठा रिकॉर्ड' (Image Source: IANS)
भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें 8 जीते। इनमें से एक मैच भारत सुपर ओवर में जीता था। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ साल 2021 में इकलौता टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता है।
टी20 वर्ल्ड कप में किसी विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया (बनाम बांग्लादेश), पाकिस्तान (बनाम बांग्लादेश), श्रीलंका (बनाम वेस्टइंडीज) और वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।