Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन 4 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन्हें आरसीबी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।
आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए आरसीबी को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, फिल साल्ट और जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। साल्ट और टिम डेविड का प्रदर्शन पिछले सीजन शानदार रहा था।
वहीं, शेफर्ड भी कुछ मुकाबलों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे थे। जैकब डफी को ऑक्शन में आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा है। इंजरी की वजह से आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।