IND vs AFG: आखिर क्यों रविंद्र जडेजा को टेस्ट टीम में नहीं मिला मौका? चीफ सेलेक्टर आगरकर ने बताई जगह (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसआई) ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टेस्ट टीम के लिए नहीं चुना गया है। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने इसके पीछे की वजह बताई है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से खेला जाएगा। इसके बाद 14-20 जून के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आयोजन धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होगा।
भारतीय टीम की घोषणा करते हुए एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा, "रवींद्र जडेजा टीम का एक अहम हिस्सा हैं। उन्हें इस टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया है। हम दूसरे खिलाड़ियों को मौके देने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उन्हें सिर्फ इसी टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं चुना है।"