Visakhapatnam: IND vs NZ 4TH T20I (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला गया। भारतीय टीम ने 46 रन से मैच जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। मैच में पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद अर्शदीप किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन देकर 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
पूर्व में यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के नाम था। जोसेफ ने जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 39 रन देकर 5 विकेट लिए थे।