टी20 वर्ल्ड कप अभियान से पहले भारतीय टीम से मिले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Image Source: IANS)
टीम इंडिया शनिवार से यूएसए के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान की शुरुआत करेगी, जिससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की। वानखेड़े स्टेडियम में सैकिया ने मुकाबले की तैयारियों पर चर्चा की।
इस दौरान बीसीसीआई के सचिव ने स्टेडियम में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, क्योंकि मैच से पहले होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारियां चल रही थीं।
सैकिया ने अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और ग्राउंड मैनेजमेंट से बात करते हुए देखा जा सकता है।