Megan Schutt के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज (Megan Schutt के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज)
ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। शुक्रवार को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शट ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे किए।
शट इस खास मुकाम तक पहुंचने वाली सिर्फ तीसरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं। वह इस लिस्ट में दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी (166 विकेट) और पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक (180 विकेट) के साथ शामिल हो गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में उतरते समय, 33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दो विकेट की जरूरत थी। उन्होंने सीरीज की पहली ही गेंद पर फरगाना हक का विकेट लिया और फिर तीसरे ओवर में शर्मिन सुल्ताना का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।