T20 World Cup: पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया। श्रीलंका से मिले 183 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही। साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 54 रन जोड़े। फखर 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे माज सदाकत का अच्छा साथ मिला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 92 रनों की तेज तर्रार साझेदारी निभाई। सदाकत 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 43 चौके और 3 छक्के लगाए।
वहीं, कप्तान फरहान अपने शतक से चूक गए और 53 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए। हसन नवाज सिर्फ एक रन ही बना सके, जबकि सैम अयूब 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शादाब खान बिना खाता खोले ईशान मलिंगा का शिका बने। ख्वाजा नफे 12 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से ईशान मलिंगा ने 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि महेश तीक्षणा ने भी दो विकेट निकाले।