Chennai Super Kings: पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व सीएसके कप्तान एमएस धोनी की तारीफ की। आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने धमाकेदार स्टंपिंग कर पुराने दिनों की याद ताजा करा दी। सिद्धू ने यहां तक दावा किया कि धोनी 50 की उम्र में भी सीएसके के लिए अर्धशतक बना सकते हैं।
धोनी ने सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया, जब एमआई कप्तान नूर अहमद की गुगली को समझने में विफल रहे। सूर्यकुमार नूर अहमद की गेंद पर शॉर्ट खेलने के प्रयास में जैसे ही क्रीज से बाहर निकले, विकेट के पीछे खड़े धोनी ने अपने पुराने अंदाज में बेल्स उड़ा दीं। यह आईपीएल में धोनी की 44वीं स्टंपिंग थी।
सिद्धू ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "43 साल की उम्र में भी वह सर्वश्रेष्ठ हैं। वह पुरानी शराब की तरह हैं जो समय के साथ बेहतर होती जा रही है। उनकी फिटनेस पर गौर करें। एक विकेटकीपर का टिके रहना इस पर निर्भर करता है और धोनी की तकनीक और उनका सहज क्रियान्वयन, दोनों ही उल्लेखनीय हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो सम्मान अर्जित किया है, वह वाकई आश्चर्यजनक है।"