टी20 भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर कपिल देव पांडे बोले- भारतीय टीम तोड़ सकती है रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडे ने टी20 भारत-पाकिस्तान विश्व कप को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि क्रिकेट का एक भव्य मेला और पवित्र संगम जैसा आयोजन है, जहां खेलने का सपना हर खिलाड़ी देखता है।
कपिल देव पांडे ने इसे अपने शिष्य कुलदीप यादव और एक कोच के रूप में अपने लिए गर्व का क्षण बताया। पांडे ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार विश्व कप जैसे बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और कई खिलाड़ी पहले भी चैंपियन रह चुके हैं।
भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल देव पांडेय ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम उनके अनुसार सर्वश्रेष्ठ टी20 टीमों में से एक है और उसमें रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी क्षमता है।