Conway smashes 1000th maximum of IPL 2023 as sixes rain in cash-rich league (Image Source: Google)
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ललित यादव की गेंद पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 1000वां छक्का ठोक दिया।
आईपीएल 2023 का 1000वां छक्का चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 67वें मैच में आया जब एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
यह आईपीएल 2023 में कॉन्वे द्वारा मारा गया 13वां और सीएसके के बल्लेबाज द्वारा मारा गया 112वां छक्का था। शिवम दुबे इस सीजन में अपनी चेन्नई टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। दुबे ने 14 मैचों में 30 छक्के जड़े हैं।