Dubai: India vs New Zealand- ICC Champions Trophy final (Image Source: IANS)
ICC Champions Trophy: क्रिकेट नामीबिया के अध्यक्ष रूडी वैन वुरेन ने एसोसिएट देशों को मजबूत करने और क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की कोशिशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और चेयरमैन जय शाह की तारीफ की है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 एसोसिएट देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें इटली, कनाडा, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और यूएसए की टीमें शामिल हैं।
वैन वुरेन ने कहा, "आईसीसी ने एसोसिएट सदस्यों को मजबूत बनाने की पॉलिसी अपनाई है। जय शाह वहां बड़ा बदलाव लेकर आए हैं। वह विंडहोक में हमारे नए स्टेडियम का दौरा कर रहे थे और आईसीसी ने उस फैसिलिटी को विकसित करने में हमारी कैसे मदद की है। अब अचानक हमारे पास वे हाई-परफॉर्मेंस फैसिलिटी हैं।"