'कर दिखाया', जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनने पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई (Image Source: IANS)
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। फाइनल में आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को पछाड़ते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है।
जम्मू-कश्मीर के चैंपियन बनने पर पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम को बधाई दी है।
उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कर दिखाया, वेलडन जम्मू-कश्मीर'।