भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 23 अगस्त को कोलंबो में शुरू होगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अगले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव के खेलने पर संशय जताया है।
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे कुलदीप यादव की चिंता है। हो सकता है कि वह अगला मैच न खेले। ऐसा भी हो सकता है। जब भी उसे गेंदबाजी दी गई, तो लंबे की जगह छोटे स्पेल दिए गए। सारांश जैन एक ऑफ-स्पिनर है। पडिक्कल बॉलिंग करने क्यों आया? ऐसा इसलिए था क्योंकि बीच में ऑफ-स्पिनर की कमी दिख रही थी। ऐसे में मुझे लगता है कि कुलदीप अगले टेस्ट में अपनी जगह खो सकते हैं।"