New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कैंपेन में सफलता की उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि ये टीम विरोधी गेंदबाजों पर कितनी हावी हो पाती है और दूसरी टीमों से लगातार बेहतर बैटिंग कर पाती है या नहीं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। साल 2018 और 2024 में टीम रनर-अप रही। पिछले दो सीजन में इस टीम ने बल्लेबाजी के मामले में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं, लेकिन बॉलिंग लाइन-अप में धार की कमी के कारण टीम दोबारा खिताब जीतने से चूक गई।
फाफ डु प्लेसिस ने 'जियोस्टार' पर कहा, "जब मैं सनराइजर्स को देखता हूं, तो मुझे टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की याद आती है। एक बेहद दमदार बैटिंग लाइन-अप। लेकिन जब मैं टीम को देखता हूं, तो खुद से पूछता हूं कि मेरे विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? कप्तानी के नजरिए से, मैं गेंद किसे थमाऊंगा?"