न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सोफी ने यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में किया। इस मैच में सोफी ने 85 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 100 रन से जीत दर्ज की।
बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई इस पारी के साथ सोफी ने महिला वनडे विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हैं।
सोफी डिवाइन : न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी ने साल 2009 से अब तक 28 मुकाबलों में 38.70 की औसत के साथ कुल 929 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 छक्के और 94 चौके देखने को मिले। सोफी वनडे विश्व कप में 3 शतक और 4 अर्धशतक जमा चुकी हैं।