टेस्ट डेब्यू पर तहलका मचाने वाले गुंडप्पा विश्वनाथ, जिस मैच में भी सेंचुरी लगाई उसे भारत कभी हारा नह (Image Source: IANS)
गुंडप्पा विश्वनाथ की गिनती भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में होती है, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने का कारनामा किया। विश्वनाथ ने टेस्ट करियर में जब भी सेंचुरी लगाई, भारत उस मुकाबले को नहीं हारा। वह अपने दौर में टेस्ट खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय रहे।
12 फरवरी 1949 को मैसूर में जन्मे गुंडप्पा रंगनाथ विश्वनाथ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के साथ भारत की सीनियर टीम में स्थान बनाया। उन्होंने 1967-68 में आंध्र के खिलाफ मैसूर की ओर से प्रथम श्रेणी में डेब्यू करते हुए दोहरा शतक लगाकर अपनी पहचान बनाई थी।
गुंडप्पा विश्वनाथ को नवंबर 1969 में टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले की पहली पारी में विश्वनाथ खाता तक नहीं खोल सके थे, जिसके बाद अगली पारी में 137 रन बनाए।