T20 World Cup: पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा शुक्रवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आगा को आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है। इसके साथ उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है।
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई। आगा ने मोहम्मद रिजवान के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन जोड़े थे, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर, रिजवान ने बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज की गेंद पर जमीन की ओर एक हल्का सा पुश किया। गेंद लुढ़कते हुए आगा की ओर गई, जो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर अपनी क्रीज से बाहर खड़े थे। जैसे ही गेंद उनके पैड्स से टकराई, आगा नीचे झुके, गेंद उठाई और उसे वापस दे दिया। मिराज ने तेजी से गेंद पकड़ी और आगा के क्रीज से बाहर रहते हुए ही स्टंप्स बिखेरने रे बाद रन-आउट की अपील की।
मैदान पर मौजूद अंपायर ने अपील को सही ठहराया और फैसला तीसरे अंपायर के पास भेज दिया। थर्ड अंपायर ने भी बांग्लादेश के पक्ष में फैसला सुनाया और आगा के आउट होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद आगा ने गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट जमीन पर फेंक दिए, जिसके चलते आईसीसी ने उन पर कार्रवाई की।