ICC की वार्षिक पुरुष वनडे रैंकिंग में भारत 'नंबर-1', पाकिस्तान को झटका (Image Source: IANS)
आईसीसी ने सोमवार को पुरुषों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत 'नंबर-1' बना हुआ है। हालांकि, शीर्ष पर उसकी बढ़त जरूर कम हो गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान एक पायदान नीचे खिसक गया है।
ताजा रैंकिंग में भारत की रेटिंग 119 से गिरकर 118 हो गई है। वहीं, न्यूजीलैंड को दो अंक मिले हैं। यह टीम 113 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर है। अब शीर्ष-2 टीमों के बीच अंतर 8 से घटकर 5 ही रह गया है।
मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग (109) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह टीम फिलहाल तीसरे पायदान पर बनी हुई है। इस बीच टॉप-5 में बदलाव देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।