Visakhapatnam: IND vs NZ 4TH T20I (Image Source: IANS)
भारत ने नामीबिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसी के साथ भारत ने टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड 47वीं बार 200 का आंकड़ा छुआ।
इस मामले में भारत शीर्ष पर है। वहीं, 29 बार 200 का आंकड़ा छूने वाली साउथ अफ्रीकी टीम इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड ने 28 बार, जबकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 25-25 बार यह कारनामा किया है।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट में 14 बार 200 का आंकड़ा छुआ है। इस टाइमफ्रेम में किसी दूसरी टीम ने सात से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं किया है।