भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसकी तैयारी में भारतीय खिलाड़ी जुट गए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को मैच की तैयारी के लिए पहले ट्रेनिंग सेशन की अगुवाई की।
ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल अपनी जिम्मेदारियों से हाल ही लौटे हैं। मुल्लांपुर स्थित पीसीए स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने नेट सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों पर बारीकी से नजर रखी। नव नियुक्त उप-कप्तान केएल राहुल ने ओपनर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए काफी समय बिताया।
गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल तक पहुंचाने वाले शुभमन गिल टूर्नामेंट के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल हो गए। वह फील्डिंग कोच टी. दिलीप के साथ इस सेशन के दौरान सक्रिय रूप से शामिल रहे।