2026-27 सीजन के लिए टीम इंडिया का घरेलू शेड्यूल जारी, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले? (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 सीजन के लिए भारतीय सीनियर पुरुष टीम के अंतरराष्ट्रीय घरेलू मुकाबलों का शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीमें भारत का दौरा करेंगी। 2026-27 सीजन के दौरान 22 इंटरनेशनल मैच भारत के 17 शहरों में खेले जाने हैं।
सितंबर से अक्टूबर के बीच वेस्टइंडीज की टीम भारत में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। ये मुकाबले 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाने हैं। त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ इस सीरीज की मेजबानी करेंगे। इसके बाद दोनों देश 6-17 अक्टूबर के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगे।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा (साल 2026)