आईपीएल 2026: सीएसके को लगा एक और झटका, धोनी के बाद ब्रेविस भी इंजर्ड, आरआर के खिलाफ नहीं खेलेंगे (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में अपने पहले मैच की तैयारी कर रही सीएसके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। ब्रेविस 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।
डेवाल्ड ब्रेविस के आरआर के खिलाफ मैच न खेलने की पुष्टि सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। ब्रेविस में पसली में खिंचाव की वजह से सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे।
ब्रेविस सीएसके के मध्यक्रम की मजबूत कड़ी हैं और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका बाहर होना सीएसके के लिए बड़ा झटका है।