आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। आकिब नबी की जगह पर नीतीश राणा की टीम में वापसी हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टॉस की जगह अगर सारे मैच जीत जाते तो अच्छा होता। धन्यवाद, मैंने नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलूंगा। उम्मीद है कि इस मुकाबले का अंत जीत के साथ होगा। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। नीतीश राणा आकिब नबी की जगह खेल रहे हैं।"
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। प्रफुल्ल हिंगी और लियाम लिविंगस्टन की जगह पर हर्ष दुबे और दिलशान मदुशंका को मौका मिला है। टॉस हारने के बाद कप्तान ईशान किशन ने कहा, "यह तय करना मुश्किल है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वैसा ही विकेट है। प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हैं। मदुशंका आए हैं और हर्ष दुबे भी वापस आ गए हैं। प्लान को लागू करना ही सही तरीका है, हम एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहते हैं।"