Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के लिए 166 रन का टारगेट रखा है। एसआरएच की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी।
रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19 ओवरों में 165 रन पर सिमट गई। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की।
अभिषेक 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा। इसके बाद ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।