आईपीएल 2026: फैंस की जबरदस्त मांग, केकेआर ने लॉन्च की 'प्रैक्टिस जर्सी' (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिससे पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपनी प्रैक्टिस जर्सी लॉन्च कर दी है। ऐसा पहली बार है, जब फ्रेंचाइजी ने फैंस के खरीदने के लिए कोई ट्रेनिंग किट पेश की है।
यह कदम टीम की ट्रेनिंग जर्सी के शुरुआती अनावरण पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद उठाया गया है, जिसमें हजारों फैंस ने फ्रेंचाइजी से इसे खरीदने के लिए उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।
आधुनिक लुक के साथ डिजाइन की गई इस जर्सी में बंगाल टाइगर से प्रेरित टाइगर-प्रिंट है, जो टीम की पहचान को दर्शाते हुए शक्ति और फुर्ती का प्रतीक है। यह जर्सी अब टीम के आधिकारिक स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।