Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि एमआई की हार से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को नुकसान झेलना पड़ा है।
एमआई के खिलाफ मिली जीत से केकेआर को अंक तालिका में दो पायदान का फायदा पहुंचा है। टीम 13 मुकाबलों में 13 प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को अपने आखिरी लीग मुकाबले में भी जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही केकेआर को बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। केकेआर की जीत से सीएसके का नुकसान हुआ है और टीम अब अंक तालिका में सातवें नंबर पर खिसक गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स आठवें नंबर पर आ गई है। सीएसके और डीसी 12-12 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।