Kolkata: IPL 2026 - Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders (Image Source: IANS)
Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मैच में जीत के लिए 148 रन का टारगेट रखा है।
ईडन गार्डन्स में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। इस टीम को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रयान रिकेल्टन के रूप में महज 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा।
रिकेल्टन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर नमन धीर (0) भी आउट हो गए। एमआई ने 41 के स्कोर तक रोहित शर्मा (15) और सूर्यकुमार यादव (15) के विकेट भी गंवा दिए।