Bengaluru: IPL 2026 - Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चौथा मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को खेले गए सीजन के 23वें मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की।
आरसीबी 5 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' बन गई है। वहीं, एलएसजी 5 में से 3 मुकाबले गंवाकर सातवें स्थान पर मौजूद है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 146 रन पर सिमट गई। इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने 4 ओवरों में 32 रन जुटाए। मार्करम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।