Lucknow: IPL 2026 - Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ महज 141 रन पर सिमट गई। यह आईपीएल इतिहास में एलएसजी का पहली पारी में न्यूनतम स्कोर रहा।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 153/8 का स्कोर बनाया था।
एलएसजी आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी थी, जबकि साल 2022 में इस टीम ने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। साल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ एलएसजी 8 विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी थी।