Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में तीन मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस (एमआई) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की इंजरी की गंभीरता को समझने के लिए स्कैन कराया जाएगा। रोहित रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 19 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे थे।
'क्रिकबज' की खबर के अनुसार, रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग की इंजरी की गंभीरता को समझने के लिए स्कैन करवाएंगे। 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अगले मैच के लिए एमआई के इस स्टार बल्लेबाज की उपलब्धता चोट के स्कैन के नतीजों पर निर्भर करेगी। 38 साल के रोहित आरसीबी के खिलाफ पारी के छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए और मैदान छोड़ दिया। उन्होंने मैदान छोड़ने से पहले 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए।
पावरप्ले के आखिरी ओवर में रसिख सलाम की दूसरी गेंद का सामना करने के बाद वह दिक्कत में दिखाई दिए थे और उन्हें आखिर में मैदान से बाहर जाना पड़ा था।