Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के इरादे से उतरी हैं।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एमआई ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इस टीम को 1.2 ओवर में ही पहला झटका लगा। विल जैक्स (1) उस समय अपना विकेट गंवा बैठे, जब टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ सका था।
यहां से नमन धीर ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रिकेल्टन 24 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नमन ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन जुटाकर टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।