Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने 30 गेंदों में 49 रन जोड़े। राहुल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नीतीश राणा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज 8 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी को 3 रनों के स्कोर पर सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा।
ट्रिस्टन स्टब्स भी महज 2 रन बनाकर आउट हुए। पाथुम निसांका ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। 89 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही दिल्ली कैपिटल्स की पारी को कप्तान अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 39 रनों की अहम साझेदारी निभाई।