New Chandigarh: IPL 2026 - Punjab Kings vs Rajasthan Royals (Image Source: IANS)
New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ अर्धशतक लगाया। इसी के साथ प्रभसिमरन आईपीएल इतिहास में पीबीकेएस की तरफ से सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए।
यह प्रभसिमरन सिंह का पंजाब किंग्स की तरफ से 12वां पचासा था। साल 2019 में आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले प्रभसिमरन ने अब तक सभी 8 सीजन पंजाब किंग्स की तरफ से ही खेले हैं।
आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह कारनामा किया। वहीं, दूसरे पायदान पर मौजूद शॉन मार्श ने 21 बार ऐसा किया। क्रिस गेल (11) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।