Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर आरसीबी अंकतालिका में नंबर वन बन गई है। एलएसजी के दिए 147 के लक्ष्य को आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर हासिल कर लिया। आइए जानते हैं कि आरसीबी-एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।
आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ अंकतालिका में पहले, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ तीसरे, और सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें, गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे, एलएसजी 5 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।