Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। आरसीबी की निगाहें इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इस मैच में आरसीबी एक बदलाव के साथ उतरी है। जोश हेजलवुड को जैकब डफी के स्थान पर मौका दिया गया है। वहीं, एलएसजी ने प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है।
टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह बिल्कुल स्पष्ट है: पिच अच्छी है, पहले बॉलिंग करो, इसका फायदा उठाओ और विपक्षी टीम पर दबाव बनाओ। इस पिच पर घास बिल्कुल नहीं है, यह अच्छी दिख रही है। टीम के लिए हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अलग-अलग मौकों पर आकर अपनी भूमिका निभा रहा है। टीम में एक बदलाव है। हेजलवुड को डफी की जगह शामिल किया गया है।"