Mumbai: IPL 2026 - Lucknow Super Giants vs Mumbai Indains (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ एमआई ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है।
मुंबई इंडियंस 10 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 में से 7 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम सबसे अंतिम पायदान पर है।
सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इस टीम को जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.3 ओवरों में 29 रन की साझेदारी की।