Jaipur: IPL 2026 - Gujarat Titans vs Rajasthan Royals (Image Source: IANS)
Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस (जीटी) की सलामी जोड़ी के रूप में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है। गिल-सुदर्शन आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी के मामले में गुजरात टाइटंस की तरफ से 'नंबर-1' जोड़ी बन गए हैं।
किसी भी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा बार बतौर ओपनिंग जोड़ी शतकीय साझेदारी के मामले में भी यह बल्लेबाज संयुक्त रूप में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इनसे पहले डेविड वॉर्नर-शिखर धवन और अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड की जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बतौर ओपनर 6-6 बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं।
इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 5-5 सझेदारियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।