Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत पलटी और लगातार पांच मैच जीते। इसके बाद, इसी स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।